देवरिया टाइम्स /अयोध्या।
संत कबीर नगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी पंचतत्व में विलीन हो गए। अयोध्या धाम के पवित्र सरयू तट पर गमगीन माहौल में परिवारी जन के साथ समर्थकों और राजनेताओं ने अंतिम विदाई दी। स्व. शरद त्रिपाठी के बड़े पुत्र मृगेंद्र मणि त्रिपाठी ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। शुक्रवार दोपहर श्रद्धांजलि देने के लिए सरयू तट पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पिता रमापति राम त्रिपाठी को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने अयोध्या के साधु संत और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, केसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती, पूर्व सांसद विनय कटियार, जगद्गुरु राघवाचार्य समेत हजारों की संख्या में समर्थकों ने गमगीन माहौल में अपने नेता को आखिरी विदाई दी।
एक्सक्लूसिव फोटोज क लिए निचे लिंक पर जाये
https://www.facebook.com/359089324194532/posts/3510349932401773/