मा. नरेन्द्र मोदी आज पी.एम. पद की शपथ लेंगे, 16 नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं, आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ ग्रहण होगा,
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार गुरुवार को दूसरी बार शपथ लेगी। इससे पहले वे अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उनके समाधि स्थल पहुंचे। इसके बाद वे शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करनेवॉर मेमोरियल पहुंचे।मोदी का शपथ ग्रहणसमाराेह शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होगा। इसमें पड़ोसी देेेेशो नेपाल, भूटान, मॉरिशस के प्रधानमंत्री, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार के राष्ट्रपति, थाईलैंड, आदि देशो के करीब 8000 देशी विदेशी मेहमान उपस्थित रहेंगे,
सूत्राें के मुताबिक इस बार 65 मंत्री हो सकते हैं। इनमें 16 नए चेहरे संभव हैं। 2014 में 45 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि बाद में कुल मंत्रियों की संख्या 76 हो गई थी। समारोह में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियाें काे न्योता दिया गया है। पर प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने समारोह में आने से मना कर दिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने न्याेता स्वीकार कर लिया है। समारोह में करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे।
अमित शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे तो प्रबल संभावना है कि वे वित्त मंत्री बनेंगे, अमित शाह 24 जनवरी 2016 को भाजपा के दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए थे। 23 जनवरी 2019 को उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। चुनाव तक के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है। भाजपा में किसी को दो बार से अधिक अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है। इसलिए कयास है कि शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। चूंकि भाजपा सरकार दूसरी पारी में विकास के एजेंडे पर फोकस करना चाहती है, इसलिए सूत्रों का मानना है कि वित्त मंत्रालय ऐसे व्यक्ति को मिलेगा जो विकास का एजेंडा चला सके। इसके लिए सबसे विश्वस्त और मजबूत नेता की जरूरत है। इसलिए भी पूरी संभावना है कि शाह वित्तमंत्री बनाए जाएंगे।
पुरानी टीम के 5 नाम लगभग तय गृह मंत्रालय के लिए राजनाथ सिंह का नाम तय माना जा रहा है। उधर, विदेश और रक्षा मंत्रालय के लिए नितिन गडकरी व निर्मला सीतारमण के नाम की चर्चा है। उधर, रेल मंत्रालय के लिए पीयूष गोयल की दावेदारी मजबूत है। स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है।
जदयू-शिवसेना के दो सदस्य मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच जदयू के सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर चर्चा हुई। उधर, राम विलास पासवान को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट जीतने वाली एआईएडीएमके के सांसद को भी मंत्री पद मिल सकता है।
अरूण जेटली ने लिखा पी.एम. को पत्र- मुझे मंत्री न बनाएं, मोदी देर शाम जेटली के घर पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे चिट्ठी लिखी। इसमें उन्हाेंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नई सरकार में काेई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने का अनुराेध किया।