मोदी सरकार 2 के नए मंत्रियों की ये है सूची, जानें कैबिनेट में किसको मिली जगह:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पी.एम. पद की आज (30 मई 2019) शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह में देश दुनिया की गणमान्य हस्तियां आयी हुई हैं। पीएम मोदी के साथ कई कैबिनेट मंत्रीयों ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 8000 मेहमानों के शामिल हुए। जबकि, वर्ष 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी।
शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यामांर के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने शामिल हुए। थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच देश का प्रतिनिधित्व किया। इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित गया था।
शपथ लेने वाले केंद्रीय मंत्री
अमित शाह
राजनाथ सिंह
स्मृति ईरानी
मुख्तार अब्बास नकवी
सदानंद गौड़ा
नरेंद्र सिंह तोमर,
अर्जुन राम मेघवाल,
पीयूष गोयल,
रामविलास पासवान,
गिरिराज सिंह,
गजेंद्र सिंह शेखावत,
नितिन गडकरी,
निर्मला सीतारमण,
रविशंकर प्रसाद,
एस जयशंकर,
रमेश पोखरियाल निशंक,
अर्जुन मुंडा,
डॉ. हर्षवर्धन,
पीयूष गोयल,
महेंद्रनाथ पांडे,
अरविंद सावंत,
शपथ लेने वाले राज्य मंत्री
संतोष गंगवारराव,
इंद्रजीत सिंह,
श्रीपद नाइक,
जितेंद्र सिंह,
किरन रिजिजू ,
प्रह्लाद पटेल,
आरके सिंह,
हरदीप पुरी,
मनसुख मंडवाडिया,
फगन सिंह कुलस्ते,
अश्वनी चौबे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी जी मंत्रिमंडल में जेडीयू से सिर्फ 1 व्यक्ति चाहते थे, इसलिए यह सिर्फ एक नाम मात्र की भागीदारी थी। हमने उन्हें सूचित किया कि ठीक है हमें इसकी आवश्यकता है। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हम पूरी तरह से एनडीए में हैं और परेशान नहीं हैं। हम एक साथ काम कर रहे हैं, कोई भ्रम नहीं है। श्री नीतीश कुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।