देवरिया टाइम्स
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशानुसार आज अपर जिलाधिकारी(वि/रा) उमेश कुमार मंगला द्वारा उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव उपाध्याय एवं सहायक अभियंता बाढ के साथ बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया गया। उन्होने बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों को सदैव तत्पर रहने का निर्देश दिया।

इसके उपरान्त मांझा जोगिया तटबंध पर बन रहे पायलट प्रोजेक्ट का जायजा लेने पहुॅचें । कार्य प्रगति पर पाया गया। सहायक अभियंता बाढ़ को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं देखरेख में कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करायें तथा कार्य की गुणवत्ता पर भी अपनी नजर रखें। पिडरा मराझी(भेड़ी) तटबंध के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि यह तटबंध राप्ती के बाये तट पर 17.600 किलोमीटर के लम्बाई में निर्मित है। तटबंध के 11.825 से 12.050 किलोमीटर के मध्य ग्राम भेड़ी के पास कटान निरोधक कार्य कराया गया है।
अन्त शीतल माझा के पास पाण्डेय माझा के तटबंध पर हो रहे बाढ सुरक्षात्मक कार्य को भी उनके द्वारा देखा गया। कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराये जाने का उन्होने निर्देश दिया।