देवरिया टाइम्स
जिले के मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव में मई माह में वर्तमान एवं पूर्व प्रधान में एक जमीनी विवाद हुआ था। उसमे घायल पूर्व प्रधान का इलाज लखनऊ में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गयी। गुरुवार की सुबह शव लखनऊ से गांव पहुचा उसके बाद परिजनों ने शव को घर के बाहर रख कर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस उनके दरवाजे पर पहुची और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को समझाने लगे ।समाचार लिखे जाने तक एसडीएम बरहज और क्षेत्राधिकारी बरहज पहुँचे थे लेकिन कोई निष्कर्ष नही निकल पाया था।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, गहिला गांव के चन्द्रभान कुशवाहा 17 मई को पेड़ कटवा रहे थे। पेड़ को अपने जमीन में बताते हुए पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतानिधि सुभाष गुप्ता पेड़ काटने से मना करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। एक पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी डंडा से पूर्व प्रधान के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
