देवरिया टाइम्स
दिनांक 04.06.2021 को थानाध्यक्ष लार मय टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध, तालाश वांछित अभियुक्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि वाहन चेकिंग के दौरान मेहरौना चेक पोस्ट से 01 अदद पिकप यूपी-50-टी-3779 से 20 राशि गोवंशीय पशु लदे हुए पकड़े गये। बरामद पशुओं व वाहन को कब्जे में लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता 01.अभिमन्यु सिंह (चालक)पुत्र इन्द्रजीत सिंह सा0 सन्डा सरनी टोला थाना गौरीबाजार देवरिया 02.आरिफ कुरैसी पुत्र जहीर कुरैसी सा0 अखन सराय शाहगंज थाना शाहगंज जौनपुर बताया, उक्त के सम्बन्ध में थाना लार पुलिस द्वारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।