देवरिया टाइम्स
लार नगर की सामाजिक संस्था लार युवा मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार के देर शाम लार नगर बस स्टैंड से कैंडिल मार्च निकालते हुए लार थाने के समीप शहीद संजय चौहान की मूर्ति पर पहुंचकर हाथरस की बेटी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। व श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते लार युवा मोर्चा के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने कहाँ की दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये। युवा मोर्चा के सदस्य फहीम अनवर लारी ने कहा कि दरिंदो को जल्द से जल्द फाँसी दी जाये ताकि ऐसा जघन्य अपराध करने के लिए कोई दुःसाहस कर न सके ।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल गुप्ता ने कहा हाथरस की बेटी के साथ इतनी हैवानियत की गई, जिसे सुनकर रूह कांप रहा है। दरिंदों को फाँसी दी जानी चाहिए। कैंडिल मार्च में मुख्य रूप से जटाशंकर यादव, राशिद लारी,अभिनाश पांडेय, जमशेद अहमद, विक्रम त्रिपाठी ,अर्सलान लारी, भीम यादव, वसीम अहमद, आलीम लारी, सचिन, अंकुर त्रिपाठी, शैलेश तिवारी, वीरेंद्र चौहान, सुफियान लारी, अमर श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय आदि युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।