देवरिया टाइम्स।
शनिवार को थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिरासी मोड़ के पास से 03 अभियुक्तों क्रमशः 01.शनि मद्धेशिया उर्फ अभिमन्यु कुमार मद्धेशिया पुत्र जय प्रकाश मद्धेशिया निवासी भिंगारी बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया 02.मुकेश पुत्र मोहन प्रसाद निवासी-छरौछा थाना खामपार जनपद देवरिया 03.विकास मद्धेशिया पुत्र जयराम मद्धेशिया निवासी-मायापुर थाना खामपार जनपद देवरिया को 01 चोरी की मोटरसाइकिल (जिसपर नम्बर प्लेट यूपी.52.एबी.4567 लगा हुआ था, जो जांच से गलत पाया गया) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शनि मद्धेशिया उपरोक्त के पास से 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूॅछ-तॉछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल हम लोगों द्वारा बिहार राज्य के जनपद सिवान के धोबी टोला के पास से दिनांक 22.05.2022 को चोरी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा जांच से उक्त मोटरसाइकिल की चोरी के संबन्ध में थाना गुठनी पर सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0-136/2022 होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल, देशी तमंचा व कारतूस को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा बरामद की गयी चोरी की मोटर साइकिल एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी से चोरी की मोटरसाइकिल के संबन्ध में थाना गुठनी (बिहार) पर पंजीकृत मु0अ0सं0-136/2022 का सफल अनावरण किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01.शनि मद्धेशिया उर्फ अभिमन्यु कुमार मद्धेशिया पुत्र जय प्रकाश मद्धेशिया निवासी भिंगारी बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया
02.मुकेश पुत्र मोहन प्रसाद निवासी-छरौछा थाना खामपार जनपद देवरिया
03.विकास मद्धेशिया पुत्र जयराम मद्धेशिया निवासी-मायापुर थाना खामपार जनपद देवरिया।
*बरामदगी का विवरणः-*
01.एक चोरी की मोटरसाइकिल,
02.एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
01.उ0नि0 अभिषेक कुमार तिवारी थाना सलेमपुर देवरिया,
02.कां0 कमलेश्वर यादव थाना सलेमपुर देवरिया,
03.कां0 राम सिंह थाना सलेमपुर देवरिया,
04.कां0 शम्भू सिंह थाना सलेमपुर देवरिया।