देवरिया टाइम्स। शहर के प्रसिद्ध दुकान स्वाद गृह के मालिक के बेटे को रविवार की रात सरेआम बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गम्भीर रूप से घायल शुभम मद्देशिया खुद ही बाइक से घायल अवस्था मे अपने दुकान पर पहुचा जहाँ अन्य कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुचाया , जहा हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शहर के कैलाशपुरी निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया का बेटा शुभम मद्धेशिया (20) रविवार की रात में करीब 11:00 बजे अपने तीन कर्मचारियों के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने शुभम को गोली मार दिया, जिसमें बाइक सवार तीनों लड़खड़ा कर गिर गए।इस दौरान शुभम ने हिम्मत दिखाते हुए खुद बाइक चलाते हुए अपनी दुकान चूड़ी हारी गली पहुंचा वहां पर मौजूद अन्य स्टाफ को घटना के बारे में बताया और जिला अस्पताल ले जाने को कहा। घायल अवस्था में पहुंचे शुभम को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही वे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।