देवरिया टाइम्स। रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देवरिया का वन विहार अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संघ की उपलब्धियों को चर्चा करते हुए बताया कि संघ कोई एक व्यक्ति नही चलाता,संघ को उसके स्वयं सेवक चलाते है।

कोरोना काल मे भी संघ के स्वयंसेवक अपनी जान की परवाह किए बिना निरतंर लोगो की सेवा में लगे रहे। राम मंदिर के निर्माण में भी स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं समाज के लोगों से योगदान कराया। संघ म वन विहार कार्यक्रम में जाति-पाती का भेदभाव मिटाकर पहले भोजन बनता है फिर एक पंक्ति में बैठकर भोजन करते है।

इस दौरान कार्यक्रम में बौद्धिक सह प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह का हुआ। वन विहार कार्यक्रम में जिला संघ चालक मकसूदन ,नगर संघ चालक नमो नारायण,सह जिला संघचालक अवनीश,विभाग प्रचारक सुशील,सह प्रान्त कार्यवाह वीरेंद्र रवि शंकर, ज्ञान, आकाश, शैलेश, हरसू, आशुतोष , आंनद ,अभिषेक जिले के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।