देवरिया टाइम्स
सोमवार को बीजेपी के नवनियुक्त चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभय मणि त्रिपाठी का देवरिया में प्रथम आगमन हुआ। डॉ. अभय मणि का खरोह चौराहे से लेकर देवरिया सुभाष चौक तक सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।
गौरीबाजार चौराहे पर मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में विजय सैनी, पूर्व चेयरमैन महेंद्र राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता कृष्ण प्रताप सिंह, अमृत राव आदि कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। लँगड़ी चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

बैतालपुर में अनिल मल्ल, छोटे सिंह, प्रवीण रंजन मणि,ज्ञानेश्वर मणि, राजीव मणि आदि ने स्वागत किया। पुरवा चौराहे पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंकज विश्वकर्मा शैलेंद्र सिंह आजाद, अजीत दुबे विवेक मणि आदि ने स्वागत किया।
कोऑपरेटिव चौराहे पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. सौरभ बरनवाल,पवन त्रिपाठी,डॉ.डी के पांडेय,डॉ. संतोष आनंद,डॉ. विकास पांडेय,अविनाश चौरसिया आदि ने स्वागत किया।