देवरिया टाइम्स।खेल अधिकारी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वो अपने अनुभवों से युवाओं के खेल भविष्य को सही दिशा देने में महती भूमिका का निर्वहन करता है। उक्त बातें जिला ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष संजय केडिया ने जिला क्रीड़ा अधिकारी के0 के0 पाण्डेय के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि ये देवरिया का सौभाग्य रहा कि के0के0 पाण्डेय जैसा क्रीड़ा अधिकारी का मार्गदर्शन यहां के खिलाड़ियों को मिला।

जिला हैंडबाल संघ के पदाधिकारी अजय जायसवाल ने श्री पाण्डेय के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी गण द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दिया गया। श्री पाण्डेय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि जनपद देवरिया में कार्य करना काफी सुखद रहा। यहाँ सभी से काफी सहयोग प्राप्त हुआ। उपस्थित खिलाड़ियों के मंगलमय भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम को पूर्व क्रीड़ा अधिकारी एस. डी. एस. यादव, शिवानन्द नायक, संजय कनोडिया, गोपाल कृष्ण सिंह ‘रामू’, गिरीश सिंह, संजीव कुमार दुबे इत्यादि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। स्टेडियम के खेल प्रशिक्षकों द्वारा भी जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर देवानन्द भारती, नीरज शर्मा, विवेकानन्द शर्मा, रवि कुमार शर्मा, पवन कुमार, शकील अहमद, अमित कुमार पाण्डेय, शालिनी शर्मा, अशोक सिंह, कादिर आलम, सुरेश कुमार एवं समस्त खेलों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।