देवरिया टाइम्स
-रविवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित कर समाजवादी युवजन सभा के नवमनोनित जिलाध्यक्ष रणवीर यादव का स्वागत किया! इस दौरान सयुस कार्यकर्ताओ ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष रणवीर यादव का 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया!

इस दौरान सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि रणवीर यादव के समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी ! नौजवानों के बल पर सपा 2022 में सरकार बनायेगी! नौजवानों के भविष्य सपा में सुरक्षित है! नवमनोनित जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं सयुस के प्रदेश अध्यक्ष जी ने जिस आशा और विश्वास पर मुझे जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. उस पर खड़ा उतरने के पूर्णतः प्रयास करूंगा ! संगठन में भारी संख्या में नये नौजवानों को जोड़ा जायेगा! इन्ही नौजवानों के बदौलत मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर-प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा! बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त हो गयी है! भाजपा सरकार में किसान,छात्र, नौजवान, महिलाये,व्यापारी,मजदूर,
कर्मचारी,पिछड़े,दलित,शोषित सभी वर्ग परेशान है! भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है, आये दिन हत्या बलात्कर, लूट, राहजनी की घटनाये आम हो गई है! जनता आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से दूर करेगी!
इस दौरान सपा नेता अशोक सिंह कुशवाहा, ओपी यादव, विजय रावत, बेचूलाल चौधरी,उमेश नारायण शाही, ह्र्दयनरायन जयसवाल,कमलेश पाण्डेय, चन्द्रिका निषाद, तेज़ प्रकाश जायसवाल , खुर्शीद आलम, संगम यादव, मनोज यादव, कैलाश पति सैथवार, छेदीलाल यादव, हरिओम यादव,पंकज वर्मा, संजीव यादव,दशरथ मौर्या, धनोज जायसवाल,श्याम बहादुर भारती, वीरेंद्र प्रताप शाही,जितेश यादव , आजम अहमद,अर्जुन यादव,मुराद अहमद,अभिषेक ,सूरज कुशवाहा,अंकित,प्रभात,रोहित,राणाप्रताप गौड़, हरिकेवल यादव, अली आजम शेख, शुभम सिंह ,शुभम वर्मा,मोहित चौधरी, राहुल तिवारी,विवेक रंजन,आदि रहे!
संचालन नि. जिला महासचिव इमाममुद्दीन खान ने किया!