देवरिया टाइम्स
थाना कोतवाली सलेमपुर जनपद देवरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में अभियुक्त प्रदीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा उम्र 20 वर्ष निवासी नदावर मझौलीराज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया वांछित था तथा अभियुक्त जनपद देवरिया से 15,000रू0 पुरस्कार घोषित अभियुक्त है। आज दिनांक 04.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्र मय टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर हरैया तिराहे से अभियुक्त प्रदीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा उम्र 20 वर्ष निवासी नदावर मझौलीराज थाना सलेमपुर को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
प्रदीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा उम्र 20 वर्ष निवासी नदावर मझौलीराज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0-84/20 धारा-379/411 आईपीसी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया 2. मु0अ0सं0-86/2021 धारा 8/20 N.D.P.S एक्ट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्र थाना सलेमपुर जनपद देवरिया 2. हे0का0 राजेश कुमार राय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया 3. का0 गौरव वर्मा थाना सलेमपुर जनपद देवरिया 4. का0 अविनाश कुमार सिंह थाना सलेमपुर जनपद देवरिया 5. का0 विकास कुमार पासवान थाना सलेमपुर जनपद देवरिया