देवरिया टाइम्स
देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने भटनी में पूर्वी-115 समपार फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का मामला उठाया है। उन्होंने लोकसभा में यह मामला उठाते हुए रेल मंत्री एवं अध्यक्ष को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

सांसद ने कहा कि देवरिया संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत भटनी जंक्शन दो रेल लाइन के माध्यम से विभिन्न राज्यो को रेल मार्ग से जोड़ता है। इस रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भटनी जंक्शन भटनी नगरपंचायत के मध्य स्थित है। पूर्वी छोर पर समपार फाटक संख्या 115 पूर्वी है। जिसके बंद होने पर लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रेल मार्ग से 95 पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी ट्रैन गुजरती है। समपार फाटक बंद होने पर घंटों जाम लग सकता है । कभी कभी एम्बुलेंस घंटो फस जाती है। उन्होंने सदन ने अध्यक्ष व रेलमंत्री से समपार फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की।
