देवरिया टाइम्स।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिवई में बच्चों के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। हम अपनी आजादी का 75 वें वर्ष में है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को अपने आजादी के नायकों और उनकी वीरगाथाओं से परिचित होने का मौका मिलता है। ये उनके अंदर देशप्रेम जज्बे को और मजबूती प्रदान करता है।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 5 की शीतल गौड़, तब्बसुम, और अंशी ने अपनी हुनर का प्रदर्शन किया। वही चित्रकला प्रतियोगिता में नीलू, दिव्या, शालू, आलिया, अभिषेक, जानकी, नेहा यादव, अर्पिता यादव और अमन गौतम आदि ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा सिंह, सहायक अध्यापक सुमन मिश्रा, विवेकानन्द शर्मा, संगीता यादव, सुबहान अल्लाह, अंकिता यादव, अभिभावक उर्मिला देवी, मोती देवी, पिंकी देवी आदि उपस्थित रहे।