देवरिया टाइम्स। शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा स्टेडियम जनपद देवरिया में 70वीं अर्न्तजनपदीय पुरूष/महिला पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। उक्त प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के समस्त जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बहराइच, श्रावस्ती बलरामपुर, गोण्डा द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जो दिनांक 21.05.2022 से 23.05.2022 तक चलेगा। प्रतियोगिता का समापन दिनांक 23.05.2022 को होगा।
