देवरिया टाइम्स।जिला फुटबाल संघ के संयोजन में देवरिया खास स्थित खेल के मैदान पर पुरुष एवं महिलाओं की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन नौ जनवरी से होगा। यह फुटबॉल प्रतियोगिता 14 फरवरी तक चलेगी। जिसमें स्कूल, कॉलेज क्लब, डिग्री कॉलेज की टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी संघ ज संयुक्त सचिव श्रीराम यादव ने दी।