देवरिया टाइम्स। सोमवार को जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरियापुर के इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य किसान मोर्चा के सम्मेलन में दोपहर 2 बजे भाग लेंगे। उसके उपरांत विभागीय अधिकारियों से बैठक करेंगे। उसके बाद वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

बीजीपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी कुँवर पंकज,उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह , कमल किशोर आदि अधिकारियों ने सभा स्थल पर रविवार को तैयारियो का जायजा लिया।