देवरिया टाइम्स
सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, उत्पीड़न आदि समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर सुबह दस बजे से इकट्ठा होकर कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व में जलकल रोड, कोतवाली चौराहा, स्टेशन रोड, तहसील, नगर पालिका रोड, सिविल लाइंस होते हुए कचहरी पहुंच कर घरने पर बैठ गए। डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि सरकार डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली के बिल में भारी वृद्धि कर जनता को लूटने का काम कर रही है।

भाटपाररानी के विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। विधान परिषद के मुख्य सचेतक रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ता मजबूती के साथ करते रहें तो 2022 में सपा की सरकार बनेगी। विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक गजाला लारी,

पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, स्वामीनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, गेंनालाल यादव, ह्रदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, अरविंद साहनी, पीडी तिवारी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान इस्माइल अंसारी, दशरथ मौर्या, अवधेश चौधरी, अशोक सिंह कुशवाहा, चौधरी बेचूलाल, परवेज आलम, सतीश यादव ,तेज प्रकाश जायसवाल, विजय प्रताप यादव, ओपी यादव, रामदेव यादव, अंबिका यादव, श्यामदेव यादव, धर्मवीर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, विजय लक्ष्मी गौतम, राजवंशी, व्यास यादव, बासुदेव वर्मा, रंजना भारती, विनोद जायसवाल, रामप्यारे यादव, उमेश नारायण शाही, इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।