देवरिया टाइम्स
देवरिया में सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार रही शैलजा यादव के पति समेत पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
यह केस सलेमपुर -भाटपार रानी आंशिक सीट से जिला पंचायत सदस्य के तहरीर पर हुई है। वही इसमे एक आरोपी सपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है।
तहरीर के मुताबिक भटनी थाना क्षेत्र के मड़प ही गांव के निवासी अजय यादव की पत्नी ममता यादव सलेमपुर-भाटपाररानी आंशिक से सपा की जिला पंचायत सदस्य है।
पीड़ित ममता यादव ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। चुनाव में शैलेजा यादव पत्नी अजय यादव ने चुनाव लड़ा था।शैलजा भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी से चुनाव हार गईं। तभी से उनके पति अजय यादव मुझ पर भाजपा के पक्ष में वोट देने का आरोप लगाकर साथियों के साथ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। आरोपियों द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उनकी शिकायत पर एसपी के निर्देश पर भटनी पुलिस शैलजा यादव के पति व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के पुत्र अजय यादव, रामपुर महुआबारी निवासी सुनील यादव उर्फ पिंटू, पकहां गांव निवासी राजन शर्मा, बेलहमा रामपुर निवासी बली बादशाह और इमामुलहक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के पति समेत पांच लोगों पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।