देवरिया टाइम्स
देवरिया में गुरुवार को एक युवा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके साथ एक अन्य साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव के समीप बुधवार की शाम को हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यवसायी भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव का रहने वाला था। पिछले कई वर्षों से वह देवरिया के रामनाथ मुहल्ले में मकान बनवा कर रहता था,एवं व्यसाय करता था। घटना की जानकारी जब उसके स्वजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। गुरुवार को व्यवसायी मनीष की मौत के बाद बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं रिश्तेदार पीएम हाउस देवरिया पहुचे थे। भटनी के मिश्रौली दीक्षित गांव के निवासी रामाश्रय दीक्षित रेलवे में कार्यरत थे। सेवा निवृत्त होने के बाद वे देवरिया के रामनाथ मुहल्ले में मकान बनवा कर रहते थे। देवरिया में रहने के साथ ही कुछ साल पूर्व उनके बेटो ने खुद का व्यसाय शुरू किया और उसमें जीजान से लग कर व्यवसाय को बढ़ाने लगे।

उनका छोटा बेटा मनीष दीक्षित (30) अपने खुद के व्यवसाय के अलावा इन दिनों बैल कोल्हू ऑयल क्षेत्र से भी जुड़ा हुआ था। बुधवार को बैल कोल्हू ऑयल से जुड़े कार्य को लेकर वह अपने साथी मनीष पांडेय के साथ भाटपाररानी गया था।

शाम को काम निपटा कर दोनों बाइक से देवरिया लौट रहे थे। अभी दोनों खुखुंदू के परसिया मिश्र गांव के पहले खाद्य गोदाम के समीप पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
