देवरिया टाइम्स। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बी०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, एन०एच०एम०, विश्वनाथ गल्ल, बी०एम०एच०सी०. गुलजार त्यागी, डी०एम०सी० यूनीसेफ, डॉ० राकेश, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, आयुष्मान भारत, अगरदीप श्रीवास्तव, जिला शिकायत प्रबंधक, आयुष्मान भारत उपस्थित थे।

सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैतालपुर का निरीक्षण पूर्वान्ह 11.30 पहुंचे। निरीक्षण के समय रजिस्ट्रेशन किया गया था, परन्तु लैब के रिकॉर्ड में अंतर था। इसके संबंध में स्थिति स्पष्ट करने हेतु निर्देश दिये गये इस केन्द्र पर अधिक संख्या में महिलाऐं उपस्थित थीं। इस केन्द्र पर रेडस्केल, टार्च, वजन मशीन, प्लाज्मा क्लोरो मीटर, एच०आई०वी० जॉच कीट आदि उपलब्ध नहीं था। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर के अन्दर लगाये गये गर्भवती / धात्री महिलाओं स्टाल पर मात्र 04 का ही रजिस्टेशन कर टीकाकरण किया गया है जो संतोषजनक नहीं है। इसी तरह कोविड टीकाकरण में 43 महिलाओं का टीकाकरण किया गया है जिसमें से 02 प्रथम डोज एवं 41 द्वितीय डोज दिया गया है।

निर्देशित किया गया कि आशाओं को प्रेरित किया जाए कि वह अधिक से अधिक संख्या में गर्भवती महिलाओं को केन्द्र पर लागकर उनका टीकाकरण करायें। ग्राम पंचायत–पोखरभिण्डा, विकास खण्ड-गौरीबाजार ग्राम पंचायत पोखरभिण्डा में अन्त्योदय राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए कैम्प आयोजित किया गया है। इस केन्द्र का निरीक्षण पूर्वान्ह 11.40 बजे किया गया। कैम्प में कोटेदार, ग्राम प्रधान एवं श्री व्यास कुमार मौर्य, आयुष्मान मित्र उपस्थित थे। निरीक्षण के समय तक 38 अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बन गया था जब ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं आयुष मित्र से यहजानकारी चाही गयी कि कितने अन्त्योदय कार्ड धारक है जो इसमें इनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जबकि कोविड कंट्रोल वाट्सअप के माध्यम से भी जानकारी दी गयी थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने निर्देशित किया कि इस ग्राम में कल 182 अन्योदय राशन कार्ड धारक है जिनका शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए और एएनएम के द्वारा इस ग्राम में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण करवायें।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामपुरकारखाना का निरीक्षण अपरान्ह 1.04 बजे किया गया। निरीक्षण के समय कुल 48 महिलाओं का रजिस्टेशन हो चुका था। इस पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। खुशबू पत्नी उपेन्द्र कुमार निवासी डुमरी चौराहा द्वारा
बताया गया कि उन्हें किसी आशा के द्वारा इस कैम्प के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। इसी तरह जुबैदा खातुन, निवासी ग्राम-गौतम चक मठिया का टीकाकरण हुआ है पर उनके कार्ड पर अंकित नहीं किया गया है। निर्देशित किया गया कि इनके कार्ड पर टीकाकरण तत्काल अंकित करा दिया जाए। निरीक्षण के समय तक इस केन्द्र पर 10 महिलाओं को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तरकुलवा केन्द्र का निरीक्षण 1.30 बजे किया गया। निरीक्षण के समय 67 रजिस्टेशन हो चुका है तथा 04 महिलाओं को कोविड-10 का प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया है। उपस्थित बी०एम०एच०सी० से यह जानकारी बाली गयी कि इस केन्द्र पर कितने महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उपस्थित महिलाओं से आशा द्वारा सम्पर्क करने के संबंध में पूछा गया तो संध्या पटेल, निवासी कनकपुरा, रिमझिम निवासी तरकुलवा एवं संजना गद्धेशिया निवासी-जमुनी द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी भी आशा द्वारा सम्पर्क नहीं किया गया है जो अत्यंत ही खेदजनक है। निर्देशित किया गया कि 4.00 बजे तक आशा को भेजकर उनके क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को लाकर उनका शत प्रतिशत टीकाकरण करवायें।
इस केन्द्र पर श्री सतीश कुमार, आयुष मित्र द्वारा अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। निरीक्षण के समय महज 22 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया था। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए।