उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालयों में कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत ई-लर्निंग / डिजिटल माध्यमों से विद्यालयों में वर्चुअल स्कूल एवं ई-ज्ञान गंगा, यू-ट्यूब चैनल तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से संचालित किये जा रहे है। वर्चुअल स्कूल एवं ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से पठन-पाठन एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया तथा शिक्षकों के दायित्वों के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देश दिये गये है, इसके साथ ही पूरी शिक्षण प्रक्रिया के पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारी नामित किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में संचालित हो रहे वर्चुअल शिक्षण के पर्यवेक्षण / अनुश्रवण हेतु ब्लॉकवार निम्न नोडल अधिकारीयों को नामित किया है जो अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को सह विद्यालय निरीक्षक को सौपेंगे एवं सह विद्यालय निरीक्षक अपनी साप्ताहिक समीक्षात्मक रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपेंगे।

प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को सौंपेंगे रिपोर्ट
जिसके क्रम में रुद्रपुर विकास क्षेत्र के विद्यालयों के लिए गणेश शंकर प्रधानाचार्य उ०एन० इ०का० एवं सुरेश तिवारी स०अ० राजकीय उ०मा०वि० नकईल को, बरहज हेतु मिथिलेश कुमार मिश्रा राजकीय उ०मा०वि० बड़का गाँव, एवं जय प्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक, राजकीय उ०मा०वि० लबकनी गंगा को, बैतालपुर हेतु सुरेन्द्र प्रसाद प्रधानाचार्य राजकीय उ०मा०वि० सवना लक्ष्मण एवं कपिल मुनि त्रिपाठी प्रधानाचार्य लाला करमचन्द थापर इ०का० को, भाटपार रानी के लिये अनिल कुमार सिंह प्रधानाचार्य रामजानकी इ० कालेज एवं महाश्रय शर्मा उप प्रधानाचार्य राजकीय इं० कालेज को, भागलपुर के लिए गिरधारी लाल स०अ० राजकीय उ०मा०वि० कुण्डौली एवं अनूप सिंह मोरार प्रधानाचार्य बी०जी०एम० इ०का० को, भटनी हेतु दुर्ग शरण चन्द कौशिक प्रधानाध्यापक ज्ञानोदय कृषक उ०मा०वि०, सत्येन्द्र कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य सुभाष इ०का०, दिनेश मिश्र प्रधानाचार्य बन्धूनाथ इ०का० एवं डा० रवीन्द्र राय प्रधानाचार्य श्री शिव विजय राघव तुल्सीदास इ०का० झरनाकुटी को नामित किया गया है।

इसी क्रम में भलुअनी में आलोक राय, प्रधानाचार्य शिवाजी इ०का०, रामधारी यादव प्रधानाचार्य अभयानन्द शिक्षण संस्थान इ०का० एवं पुरुषोत्तम कुमार, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश इ०का को, पथरदेवा में रामाकान्त प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकीय उ०मा०वि० एवं बी०पी० श्रीवास्तव प्रधानाचार्य ए०एन०डी० इ०का० को, रामपुर कारखाना में रविन्द्र राय स०अ० राजकीय उ०मा०वि० एवं डी०एन० तिवारी प्रधानाचार्य अशोक इ०का० को, सलेमपुर में मु० शमीउल्लाह प्रधानाचार्य ओ०के०एम० इ०का०, अभिमन्यु सिंह प्रधानाचार्य श्री मुशाफिर सिंह इ०का० चन्द्रभूषण सिंह प्रधानाचार्य बी०एन० इ०का०, संतोष कुमार चौरसिया प्रधानाचार्य बापू इ०का० एवं गोपाल नाथ पाण्डेय प्रधानाचार्य जनता इ०का० को, देसही देवरिया में डा० भूपेन्द्र कुमार मिश्र प्रधानाचार्य पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इ०का० एवं राम अशीष प्रसाद श्री ठाकुर प्रसाद गणतंत्र इ०का० को, देवरिया में महेन्द्र प्रसाद उप प्रधानाचार्य राजकीय इ०का०, पवन कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक राजकीय उ०तमा०वि०, शैलेन्द्र कुमार सैनी स०अ० महाराजा अग्रसेन इ०का०, गोपाल प्रसाद, प्रधानाचार्य कृषक इ०का० एवं बलसुधा स०अ० बी०आर०डी० इ०का० को जिम्मेदारी सौंपी गई। वही तरकुलवा में गोविंद पति त्रिपाठी प्रधानाचार्य एवं हरिकेश सिंह प्रधानाचार्य को, गौरी बाजार में जगदीश प्रसाद यादव प्रधानाचार्य एवं हरेंद्र मौर्या प्रधानाचार्य को, लार में अनुज कुमार सिंह प्रधानाचार्य, विरेन्द्र कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य एवं शत्रुघन तिवारी प्रधानाचार्य को, बनकटा में विनय कुमार पांडेय प्रधानाचार्य एवं नागेंद्र यादव प्रधानाचार्य को नोडल नामित किया।