देवरिया टाइम्स।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने पूरे विधि विधान से भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि आजादी के 75वे वर्ष का उत्सव केंद्र एवम प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मनाया जा रहा है।
पानी की बढ़ती जरूरत के साथ जमीन के जल स्तर में कमी आ रही है तालाब, जो एक समय में पानी के मुख्य स्त्रोत माने जाते थे, उनका आस्तित्व खतरे में था।जिसे देखते हुए सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित करने की शुरुआत की है। उन्होंने

कहा कि अमृत सरोवर तालाब के निर्माण से गांव का वातावरण स्वच्छ होगा। इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि अमृत सरोवर तालाब के निर्माण से पर्य
पर्यावरण स्वस्थ होगा। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ गांव के लोगों मिलेगा।
संचालन अशोक पांडेय ने एवम

सभी लोगो के प्रति आभार ग्राम प्रधान बेबी सिंह ने किया।
उक्त कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू,अमित सिंह बबलू,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अन्नू सिंह,अजय दुबे वत्स,मुरली मिश्र,अनुप उपाध्याय,अमरनाथ सिंह,वीरेन्द्र गुप्ता,रविशंकर मिश्र,लल्लन सिंह,अमित सिंह,बलबीर सिंह दादा,अभिषेक जायसवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

उक्त अवसर पर बीडीओ आनंद प्रकाश,एडीओ अनिल धर द्विवेदी,अभिषेक सिंह,अदिति दुबे,सलटू बाबा,हरेंद्र कौशिक,नागेंद्र गुप्ता, कृष्णकुमार सिंह,अंकित मिश्र,रामनारायण सिंह,भीम सिंह,अखिलेश कुमार,अभिनाश सिंह आदि मौजूद रहे।