देवरिया टाइम्स।सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के पूर्व छात्र परिषद की बैठक ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं बैठक की रूपरेखा विवेकानन्द शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी बसंत पंचमी के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्तमान में कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण एवं आदर्श आचार संहिता के कारण कार्यक्रम को विस्तार रूप न देकर संक्षिप्त में करने की योजना बनी। जिसमें मुख्य रुप से विद्यालय परिसर में कार्यकारिणी के कार्यकाल का विवरण पट्ट लगाने पर सहमति बनी।

इसी क्रम में उपाध्यक्ष शशिकांत मणि त्रिपाठी ने पूर्व छात्र परिषद वेबसाइट के मुख्य बिंदुओं को बताया और यह भी जानकारी दी कि वेबसाइट 5 फरवरी बसंत पंचमी के दिन विमोचन के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसकी सभी पदाधिकारियों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
इसी क्रम में मार्गदर्शक मंडल सदस्य पुष्पराज तिवारी, मनीष मौर्य एवं मुख्य सलाहकार रविकान्त मणि त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने पूर्व छात्र परिषद के संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। जिस पर सभी की सहमति बनी।
इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत मणि त्रिपाठी, महामंत्री विवेकानन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय शुक्ला, सह मंत्री राकेश मौर्या, कार्यक्रम संयोजक अवधेश सिंह उपस्थित रहे।