देवरिया टाइम्स
पुलिस विभाग की बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के अन्तर्गत जनपद देवरिया को कुल 200 रिक्रूट आरक्षी जे0टी0सी0 हेतु आवंटित किये गये हैं। जनपद आजमगढ़ से 38 पुरुष, 22 महिला, जनपद गाजीपुर से 72 पुरुष, 18 महिला, जनपद जौनपुर से 20 पुरुष, जनपद मिर्जापुर से 08 महिला तथा जनपद अम्बेडकर नगर से 22 महिला आरक्षी आवंटित किये गये हैं। नये रिक आरक्षी जनपद देवरिया में आज दिनांक 31.05.2021 जे0टी0सी0 में आगमन करना प्रारम्भ कर दिया है।