देवरिया टाइम्स
रिपोर्ट संतोष विश्वकर्मा
थाना रामपुर कारखाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-जंगल बेलवा में अभियुक्तगणों द्वारा निवासी-नौतन हथियागढ़ थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया राहुल जायसवाल पुत्र विद्यानिवास की दिनांक-08.06.2019 को हत्या कर दिया गया था। जिसके संबन्ध में मृतक के भाई की तहरीर पर थाना रामपुर कारखाना में मु0अ0सं0-248/2019 धारा-147,149,302,120बी भादंसं अभियुक्तगण 01.राकेश्वर जायसवाल निवासी-नौतन हथियागढ़ थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया 02. सुरेन्द्र जायसवाल निवासी-नौतन हथियागढ़ थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया 03.दुर्गावती देवी निवासी-जंगल बेलवा थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया 04.हरेन्द्र जायसवाल निवासी-नौतन हथियागढ़ थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया 05.नन्दलाल जायसवाल निवासी-जंगल बेलवा थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना के क्रम में अभियुक्त प्रदीप पुत्र नथुनी प्रसाद निवासी-महवां थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया का नाम प्रकाश में आया था, उपरोक्त घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-18.06.2019 को प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना अनिल कुमार सिंह मय हमराही उ0नि0 राजेश कुमार सिंह रि0कां0 समीर यादव, रि0कां0 आदिल अंसारी, म0कां0 सरिता शर्मा देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदीप एवं दुर्गावती देवी को ग्राम-रामपुर गौनरिया तथा अभियुक्त हरेन्द्र गोंड़ को उसके निवास स्थान ग्राम नौतन हथियागढ़़ से गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा जुर्म कबुल किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01.प्रदीप पुत्र नथुनी प्रसाद निवासी-महवां थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया
02.दुर्गावती देवी पुत्री नन्दलाल गुप्ता निवासी-जंगल बेलवा थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया।
03.हरेन्द्र गोंड़ पुत्र सुरेन्द्र गोंड़ निवासी-नौतन हथियागढ़ थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया।
02.उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया।
03.रि0कां0 समीर यादव, थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया।
04.रि0कां0 आदिल अंसारी, थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया।
05.म0कां0 सरिता शर्मा थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया।