देवरिया टाइम्स
शहीद विजय मौर्य के दूसरी बरसी पर उनके गांव छपिया जयदेव में उनको श्रद्धांजलि दिया गया। गांव में बने उनके प्रतिमा पर पिता, पत्नी और गांव वालों ने माल्यार्पण कर उनको नम आंखों से याद किया। वहीं लोक गायक सुनील सनेही के भक्ति गीतों पर लोगों ने शहीद विजय मौर्य अमर रहे का नारा लगाया।

वहीं लोक गायक के गाने विजय मौर्य हो तहरा के केहू ना भुलाई.. गाने पर परिवार और गांव के लोगों के आंखों में आंसू आ गए। इसके अलावा गांव के युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल शहीद विजय को याद किया।