भटनी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपिया जयदेव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय परिवार द्वारा पौधरोपड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एनपी सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में पौधों के योगदान को बताते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए संकल्प दिलाया। विद्यालय के बच्चों ने भी शिक्षकों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।


इस दौरान डॉ एनपी सिंह कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर है कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं। इसका एक मात्र हल यह है कि अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाएं और उनकी सुरक्षा किये जायें। इसके अलावा विद्यालय की छात्रा सुंदरी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। छात्रा ने भी विद्यालय परिसर में इस खुशी पर पौधरोपण किया। इस दौरान ताहिर अहमद, मारुति नंदन मिश्र, प्रेमचंद्र सिंह कुशवाहा, निर्मला कुशवाहा, सूरज यादव आदि उपस्थित रहे।