देवरिया टाइम्स।
खुखुन्दू बरडीहा मार्ग पर एक चारपहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से उन्हे देवरिया जिलाचिकित्सालय देवरिया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बनकटा शिव निवासी लालबहादुर प्रजापति अपने चारपहिया वाहन से कुशीनगर से गांव लौट रहे थे। बरडीहा गांव के पास कब्रिस्तान के करीब अचानक वाहन अनियंत्रित हो जाने के कारण वृद्ध वाहन की चपेट में आ गया तथा वाहन गड्ढे में जा गिरा। आस पास के लोगों ने वृद्ध को इलाज के लिए देवरिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी सीताराम 72 की मौत से परिवार में मातम छा गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा मृतक के परिवारीजनों से वृद्ध की जानकारी जुटाने में लगी रही। दरोगा सुभाष यादव के अनुसार घायलों को जिला चिकित्सालय आस पास के लोगों ने पहुंचाया था। पुलिस वाहन स्वामी तथा दुर्घटना में मौत के शिकार हुए वृद्ध की जानकारी जुटा रही है।