जिगिना मिश्र पहुंचे मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक ने बताया एतिहासिक फैसला
भटनी।
क्षेत्र के जिगिना मिश्र में सोमवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के बीजेपी के विधायक पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने नए कृषि कानून पर खुलकर अपने विचार रखे। सेमरिया विधानसभा के विधायक के पी त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के भविष्य के लिए नया कृषि कानून वरदान साबित होगा। पहली बार केन्द्र की सरकार ने किसानों के हित में कोई काननू बनाया है।

उन्होंने विपक्ष पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारें किसानों के भविष्य को ध्यान में रखकर कभी कोई निर्णय नहीं लिया। बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए जो काननू बनाया है उसका लाभ दूरगामी होगा। कानून को बेहतर बताते हुए उन्होंने दलील दी कि यही कारण है कि कई किसान संगठन खुलकर सरकार के साथ खड़े हैं। किसान धरने के नाम पर विपक्ष अपनी राजनीति साधने में जुटा है जिसे किसानों का समझना होगा। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की भी खुलकर प्रशंसा की। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अंचल के लोग पिछली सरकारों में बिजली के लिए दिन और रात का बीट देखते थे। आज बीजेपी के शासन में लोगों के घरों में लगे उपकरण काम करने लगे हैं। के पी त्रिपाठी का स्वागत ग्रामीणों ने नकहनी चौराहे पर फूलमालाओं से किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ बलराम जायसवाल, भाजपा नेता मोहन लाल गुप्त, अशोक वर्मा टुनटुन, अलख निरंजन मिश्र, अभिलाष गौतम, दीपक कुमार शुक्ल, जगपति त्रिपाठी, रतन मिश्र, गोपाल जी, अवधेश गुप्त, रामनिवास मिश्र, मुन्ना पाण्डेय आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।