देवरिया टाइम्स
भटनी ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम प्रधान संघ का चुनाव कराया गया।राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र के निर्देशन में संम्पन्न हुए चुनाव में सिसवा के ग्राम प्रधान चंचल शुक्ल को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया।
उसका के ग्राम प्रधान मुकेश सिंह व बिरसिंहपुर की ग्राम प्रधान फुलवासिया देवी को उपाध्यक्ष व धर्मखोर दुबे के प्रधान वशिष्ठ कुशवाहा को महामंत्री चुना गया। कुरमोटा के प्रधान को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान संघ आपसी सहमति से क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेगा।