देवरिया टाइम्स। शनिवार को उपनगर भटनी में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों का घटना बाद रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, नगर के गांधी चौक वार्ड के चूड़ा गली निवासी ईश्वर वर्मा की दुकान है। वह भटनी क्षेत्र में भ्रमण कर बर्तन बेचने का कार्य करते है। शनिवार की शाम मीना देवी उम्र 50 वर्ष छत पर किसी काम से गई थी। इस दौरान पैर फिसल गया और वे नीचे गिरकर घायल हो गई। लोग ने उन्हें सीएचसी भटनी ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।