देवरिया टाइम्स
जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के हतवा वार्ड में शुक्रवार की देर रात दो पक्ष बच्चों के विवाद को झगड़ा हो गया। इस दौरान चले ईंट पत्थर व लाठी-डंडे से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक भटनी नगर के वार्ड संख्या तीन हतवा निवासी संतोष बांसफोड़ का लड़का उदित शुक्रवार रात किसी काम से बाजार जा रहा था। उसी दौरान पड़ोसी सूरज से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।

फिर रात में करीब साढ़े नौ बजे उदित के स्वजनों ने शिकायत लेकर सूरज के घर पहुंचे। इससे नाराज दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी -डंडे चलने लगे। जिसमें संतोष की मां शांति देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया किया गया । उसके बाद इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय देर रात बैतालपुर के पास शांति देवी की मौत हो गई। इसके अलावा दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।