देवरिया टाइम्स।
नेशनल पब्लिक स्कूल ब्रांच चांदपार भटनी देवरिया में आज बच्चों द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मृदुला सिंह बघेल ने सावन के महीने का महत्व बताते हुए कहा कि यदि देखा जाय तो सावन माह का संबंध मुख्य रूप से हिन्दू धर्म व उनके लोगों से जुड़ा हुआ है। यह महीना ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति को उजागर करता है।

पूरे महीने आस-पास का माहौल भक्तिमय दिखाई पड़ता है। सावन के महीने में हिन्दू लोग दूर-दराज स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं, उनकी आस्था है कि इस समय भगवान का दर्शन अधिक फलदायी होता है।
इस अवसर पर स्कूल की क्वाडिनेटर खुशबू जायसवाल ने बच्चों को सावन महोत्सव के आज के आयोजन के विषय में बताते हुए कहा कि हम सभी को लोक मान्यताओं और परम्पराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक मुरली गुप्ता, पल्लवी मिश्रा,शुभम जायसवाल, नुपुर मिश्रा, रीना पाण्डेय,देवव्रत तिवारी, चंदा मिश्रा, शिवानी राव, स्मृति वर्मा, शिवांगी गुप्ता, रानी शुक्ला, सुमन मिश्रा, अक्शा अंसारी,निशा अंसारी और पूजा मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
संचालन खुशबू जायसवाल ने किया ।