देवरिया टाइम्स
शुक्रवार को थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत बरहज कस्बे में इलाहाबाद बैंक में ड्यूटी कर रहे आरक्षी विकाश मौर्य को बैंक में ही 9000रूपए गिरे हुए मिले, जिसके निकासिकर्ता के सम्बन्ध में खोजबीन किया गया किन्तु नहीं मिलने पर आरक्षी द्वारा उक्त रुपयों को बैंक मैनेजर के पास सुरक्षित रखवा दिया गया। सायं 3:00 बजे जब राम सिंह उम्र 60 वर्ष अपना गिरा हुआ रुपया खोजते हुए बैंक में आए तब आरक्षी एवं बैंक मैनेजर द्वारा तस्दीक करने के उपरांत उनके गिरे हुए 9000रूपए उनको वापस किया गया। जिसकी लोगो द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की गई एवं राम सिंह उपरोक्त द्वारा आरक्षी को उनकी ईमानदारी के लिए धन्यवाद किया गया।