देवरिया टाइम्स। सोमवार को बरहज थाना क्षेत्र में पैना से सतराव मार्ग पर पिंडी के जमसडा गांव निवासी मनोज (30) पुत्र रामसूदीन कि सड़क हादसे में मौत हो गई। ऐसी सूचना मिल रही है कि मनोज अपने ससुराल गड़ौना आया था। जो अपने पत्नी की बहन अनामिका को लेकर बैंक से पैसा निकालने पैना जा रहा था। दुर्घटना में अनामिका को भी चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ससुराल गड़ौना आया मनोज सुबह अपनी पत्नी शशिप्रभा की बहन अनामिका के साथ बाइक से इलाहाबाद बैंक पैना जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैना-सतरांव मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे मनोज और अनामिका चोटिल हो गए।
दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज के मौत की जानकारी होने पर पत्नी शशिप्रभा दहाड़े मारकर रोने लगी। जबकि मां मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।

मनोज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह लॉकडाउन में गांव आया था। परिजनों का कहना है कि मनोज रविवार को पत्नी और पुत्र लकी कुमार (07), श्रेया (05) और विक्की (03) के साथ ससुराल गड़ौना आया था। मनोज की मौत से घर जमसड़ा और ससुराल गड़ौना मैं शोक की लहर है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।