डिजिटल डेस्क
भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह फैजाबाद में एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। फैजाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
यह दुर्घटना उस वक्त हुआ जब भाजपा एमएलसी अपनी कार से लखनऊ से गोरखपुर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-28 पर रुधौली थाना क्षेत्र में एमएलसी एक चाय की दुकान पर रुके थे। चाय पीने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे कि तभी एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार से उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र सिंह बिल्कुल अपनी कार के पास पहुंच गए थे तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखतेे हुए डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में देवेन्द्र सिंह का एक पैर और हाथ टूट गया है। उन्हें शरीर के कई अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तत्काल बाद देवेन्द्र सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।